रामनगर-पर्वतीय जनजागृति प्रयास सेवा समिति के तत्वाधान में गर्जिया ज्योति महोत्सव का हुआ आयोजन।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-पर्वतीय जनजागृति प्रयास सेवा समिति के तत्वाधान में गर्जिया ज्योति महोत्सव का हुआ आयोजन।।

रामनगर-पर्वतीय जनजागृति प्रयास सेवा समिति रामनगर के तत्वाधान में 9 अप्रैल को गर्जिया ज्योति महोत्सव का आयोजन किया गया।

इस दौरान उत्तराखंड के जाने-माने लोक गायकों ने अपनी प्रस्तुति दी जूनियर हाई स्कूल लखनपुर में भव्य पंडाल बनाकर मां भगवती का विशाल जागरण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा

समिति के अध्यक्ष दिनेश मेहरा ने बताया कि समिति द्वारा इस महोत्सव का आयोजन पिछले 6 वर्षों से किया जा रहा है।

जागरण में वैदिक जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल, लोक गायिका मंजू सुंदरयाल, हरीमन,दीपक कुमार ,नंद किशोर पांडे ,हीरालाल आदि कलाकारों द्वारा मां भगवती के भजनों की सुंदर प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस का व्यापक अभियान: 'डबल हेलमेट' के प्रति किया जा रहा जागरूक, स्कूली वाहनों की भी सघन चेकिंग

जिससे भक्तजन मंत्रमुग्ध हो गए पूरा पंडाल माता के जयकारों से गूंज गया। इस वर्ष जागरण का विशेष आकर्षण रामनगर की एक 6 साल की बच्ची अंजलि कोटवाल द्वारा मां भगवती की आराधना की गई।

जिसमें इस नन्ही बच्ची ने स्वयं वाद्य यंत्र बजाकर अपने सुर से भक्तजनों को मोह लिया। आपको बता दें कि अंजली कोटवाल 15 से अधिक वाद्य यंत् बजाने का हुनर रखती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

जिससे उनका नाम गिनीज बुक मैं भी भेजा जा चुका है। इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट,नवीन करगेती, भावना भट्ट,पूरन नैनवाल,भुवन डंगवाल, गणेश रावत ,भुवन शर्मा ,कौशल्या शर्मा ,हेम नैनवाल ,हेम तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT