उत्तराखंड-(BREAKING) दुखद यहाँ नदी में डूबने से युवक की मौत,एसडीआरएफ उत्तराखंड ने किया शव बरामद।।

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड-(BREAKING) दुखद यहाँ नदी में डूबने से युवक की मौत,एसडीआरएफ उत्तराखंड ने किया शव बरामद।।

बागेश्वर – नदी में डूबा युवक, एसडीआरएफ उत्तराखंड ने किया शव बरामद।।

रविवार को एसडीआरएफ टीम को थाना कपकोट द्वारा अवगत कराया गया कि थाना कपकोट क्षेत्र में एक व्यक्ति नदी में डूब गया है, जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री घोषणाओं को प्राथमिकता पर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट कपकोट से मुख्य आरक्षी हिरदेश परिहार के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

गहन सर्चिंग के बाद एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गुसाईं राम पुत्र श्री देवराम उम्र 65 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 3 शिवालय आयोड़ा नगर पंचायत कपकोट के रूप में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त शव को मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Ad_RCHMCT