’’अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता-2022’’ का हुआ समापन’’,विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर किया सम्मानित।।

ख़बर शेयर करें -

’अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता-2022’’ का समापन’’
बरेली- इज्जतनगर मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वावधान में रेलवे स्टेडियम रोड नंबर 4, इज्जतनगर में 03 से 10 अप्रैल, 2022 तक आयोजित ’’अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता-2022’’ सम्पन्न हुई।

मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष पंत ने अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता के खेली गई क्रिकेट, बालीवाॅल, टेबुल टेनिस, बैडमिंटन तथा रस्साकसी की विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।

खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने सर्व प्रथम आयोजकों को ’’अंतर विभागीय खेल प्रतियोगिता-2022’’ के सफल आयोजन के लिए तहेदिल से बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए श्री पंत ने कहा कि सम्पूर्ण प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल एवं दम-खम का शानदार प्रदर्शन किया। श्री पंत ने आशा व्यक्त की कि भविष्य के खेल आयोजनों में भी हमारे मंडल के खिलाड़ी सच्ची खेल भावना का प्रदर्शन कर उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करेगें।

अंतिम दिवस क्रिकेट के प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में ऑपरेशन्स की टीम ने आरपीएफ को हराकर किया ट्रॉफी पर कब्जा किया। क्रिकेट फाइनल मैच ऑपरेशन्स व आरपीएफ विभागों की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें ऑपरेशन्स ने आरपीएफ को 15 रनों से पराजित किया।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

आरपीएफ की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। ऑपरेशन्स की टीम ने 20 ओवरों में 165 रनों के लक्ष्य आरपीएफ टीम के समक्ष रखा। ऑपरेशन्स की ओर से अंकेश ने 25 रन,शादाब ने 29 रन व वीर सिंह मीना ने 23 रनों की पारी खेली।

आरपीएफ की ओर से त्रिलोक व मनवीर ने 2-2 विकेट लिये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरपीएफ की टीम ने 19 ओवरों में 149 रनों पर ऑल आउट हो गयी।आरपीएफ की ओर से नीरज ने सर्वाधिक 47 रन व राहुल ने 21 रन बनाए।

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम

ऑपरेशन्स की ओर से राजीव रंजन ने सर्वाधिक 4 विकेट व शिवशंकर ने 2 विकेट लिए। ऑपरेशन्स टीम के आल राउण्डर खिलाड़ी शिखर दयाल को मैन आफ दी सीरीज घोषित किया गयां

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (इफ्रास्ट्रक्चर) विवेक गुप्ता, मुख्य कारखाना प्रबंधक राजेश अवस्थी, मंडल क्रीड़ा अधिकारी सनत जैन, कारखाना क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, कमांडेंट ऋषि पाण्डेय सहित मंडल के अधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT