मंत्रों के उच्चारण के साथ गर्जिया गिरिजा मेले का हुआ शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर उत्तर भारत के प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर परिसर में लगने वाले ऐतिहासिक मेले का मंगलवार की शाम विधिवत शुभारंभ किया गया।

रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया, रामनगर विधायक प्रतिनिधि जगमोहन सिंह बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख मंजू ने कहा कि आस्था के प्रतीक गर्जिया मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को मनोकामना पूरी होती है। मंदिर समिति ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से यातायात नियमों का पालन करते हुए नदी में सुरक्षित रूप से स्नान करने की अपील की है। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी, मुख्य पुजारी दिनेश शास्त्री, भाजपा मण्डल अध्यक्ष भूपेंद्र खाती सहित मन्दिर समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यों सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन फेस्टिवल' और निर्यात संवर्धन पर मुख्य सचिव सख्त: मेलों को मिलेगी वैश्विक ब्रांडिंग, प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में बनेगी स्थायी समिति

Ad_RCHMCT