साइकिल नहीं मिलने पर लड़की ने लगाई फांसी, दी जान

ख़बर शेयर करें -

देहरादून के रायपुर इलाके से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां पर कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार में साइकिल नहीं मिलने पर एक लड़की ने फांसी लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा। बेटी के इतना बड़ा कदम उठाने के बाद से माता-पिता और परिजन सदमें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज भी मौसम का कहर! भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट


उनका कहना है कि उन्होंने नहीं सोचा था कि बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी। जानकारी के अनुसार 23 साल की वंदना उर्फ रीना निवासी कृष्णा एन्क्लेव मयूर विहार थाना रायपुर देहरादून ने पंखे पर चादर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर 108 पहुंची। उसे इलाज के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर : नैनीताल में बड़ा सड़क हादसा; राजस्थान के पर्यटकों की थार खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


परिजनों के समक्ष शव को उतार कर अग्रिम आवश्यक कार्रवाई के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज गया है। मृतका वंदना उर्फ रीना ने अपनी मां से साइकिल मांगी थी। मां ने साइकिल लाने से मना कर दिया तो आवेश में आकर रीना ने खुद को कमरे में बंद किया और फांसी लगा दी। उसके इस कदम से परिवार वाले सदमे में हैं।

Ad_RCHMCT