कर्मचारियों को पेंशनरों को सरकार दे सकती है यह सौगात

ख़बर शेयर करें -

राज्य के कर्मचारियों व पेंशनरों के तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते (डीए) की फाइल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुहर लग गई है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। अब वित्त विभाग चंपावत विधानसभा उपचुनाव की आचार संहिता के आलोक में निर्वाचन विभाग से परामर्श लेगा।

माना जा रहा है कि शुक्रवार को डीए का आदेश जारी हो सकता है। प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते का बेताबी से इंतजार है। वित्त विभाग ने डीए का प्रस्ताव बनाकर फाइल मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री को अनुमोदन के लिए भेजी थी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने फाइल पर अनुमोदन दे दिया है। वित्त मंत्री नेभी डीए की फाइल पर स्वीकृति दे दी है। लेकिन चंपावत विधानसभा के उपचुनाव के मद्देनजर विन विभाग सीधे आदेश जारी करने से हिचक रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

हालांकि महंगाई भत्ते को सतत सरकारी प्रक्रिया के तौर पर देखा जाता है। लेकिन वित्त विभाग ने आचार संहिता को लेकर किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए फाइल मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय को भेज दी है। सीईओ के परामर्श के बाद वित्त विभाग डीए जारी करने का निर्णय लेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

माना जा रहा है कि निर्वाचन विभाग से परामर्श प्राप्त होने के बाद शुक्रवार को वित्त विभाग तीन फीसदी डीए का आदेश जारी कर सकता है। इससे कर्मचारियों का डीए 31 फीसदी से 34 फीसदी हो जाएगा।

Ad_RCHMCT