26 जनवरी को ऋषभ पंत की जान बचाने वाले कर्मचारियों को सरकार करेगी सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गत दिवस पर में जिस प्रकार से एक भीषण सड़क हादसा हुआ था जिसमें मशहूर क्रिकेटर ऋषभ पंत हादसे का शिकार हुए थे जिसके बाद मीडिया में एक खबर सुर्खियों में छाई हुई थी जिसमें हरियाणा रोडवेज के दो कर्मचारियों के द्वारा उनकी जान बचाने की खबर सामने आई थी उसके बाद से उत्तराखंड सरकार के द्वारा एक बड़ा कदम उठाया गया है जानकारी के अनुसार ऋषभ पंत की जान बचाने वाले हरियाणा परिवहन निगम के चालक व परिचालक को सरकार 26 जनवरी को सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में एक कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में यह बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  ​योग करें, निरोगी रहें! हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में गूंजा योग का मंत्र।

ऋषभ की जान बचाने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार व परिचालक परमजीत सिंह को उत्तराखंड पुलिस की ओर से सम्मानित किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा गोल्डन आवर होता है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पुष्पा कुमारी बनीं 'एसआईआर' (SIR) का कार्य 100% पूर्ण करने वाली पहली बीएलओ, उपजिलाधिकारी ने की सराहना

यदि उस दौरान घायल को समुचित उपचार मिल जाए तो जान का जोखिम कम हो जाता है। चूंकि, रोडवेज चालक व परिचालक ने दुर्घटना के बाद तत्काल कदम उठाते हुए गंभीर रूप से घायल ऋषभ की मदद की, इसलिए गुड समेरिटन योजना के तहत पुलिस उन्हें सम्मानित करेगी।

Ad_RCHMCT