बड़ी खबर-भूस्खलन से हैड़ाखान मार्ग बंद, खोलने का काम जारी

ख़बर शेयर करें -



नैनीताल जिले के हल्द्वानी हैड़ाखान मोटर मार्ग पर भारी भूूस्खलन हो गया। भूस्खलन होने से सड़क पूरी तरह बंद हो जाने से हल्द्वानी से गांव का संपर्क टूट गया। लोक निर्माण विभाग पोकलैंड से सड़क खोलने की कोशिश कर रहा है। लोगों को भारी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज


हैड़ाखान मार्ग पर काठगोदाम से लगभग तीन किलो मीटर दूर पहाड़ी टूटने से सड़क पर मलबा आ गया जिससे करीब 70 मीटर हिस्से पर मलबा आने से यह मार्ग पूरी तरह बंद हो गया। इससे ओखलकांडा ब्लॉक के लोगों को धानाचूली, भीमताल होते हुए हल्द्वानी आना पड़ रहा है। बता दें कि ये सड़क खनस्यूं, पतलोट, ओखलकांडा, डालकन्या जाती है। उधर लोक निर्माण विभाग की टीम पोकलैंड लगाकर मार्ग को खोलने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ


लोक निर्माण विभाग खंड नैनीताल के अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता के मुताबिक पहाड़ी का काफी हिस्सा टूटकर सड़क पर आ गया है। मलबा हटाने पर पहाड़ी से मलबा फिर गिर रहा है। पूरा दिन पोकलैंड ने वहां काम किया लेकिन अभी भी मलबा काफी है। उम्मीद है कि आज बुधवार रात तक दोपहिया वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT