हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ बाइक डिवाइडर से टकराई,1 की मौत,1 गंभीर घायल।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-उत्तराखंड राज्य में भी सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ से दुखद खबर सामने आ रही हैं।

ताजा मामला नैनीताल जिले के हल्द्वानी से दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है,जहाँ एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

इस हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुंट साहिब रोपवे का उल्लेख करने पर जताया आभार

मिली जानकारी केअनुसार यहां चोरगलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हल्द्वानी–सितारगंज मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से जा टकराई।इस हादसे में बाइक चालक की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: बहेड़ी में गोदाम पर छापा, 25 घनमीटर अवैध खैर प्रकाष्ठ बरामद

दोनों युवक चोरगलिया से हल्द्वानी की ओर आ रहे थे। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक समता आश्रम गली हल्द्वानी में किराए के मकान में रहते हैं तथा यह रिक्शा चलाने का कार्य करते हैं। मृतक की पहचान पप्पू उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है जबकि घायल का नाम संजीव है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

वहीं थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है।

Ad_RCHMCT