हल्द्वानी-(BREAKING) उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की टीम का स्पा सेंटर में छापेमारी,मिलीं भारी अनियमितताए,किये चालान।।

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(BREAKING) उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष की टीम का स्पा सेंटर में छापेमारी,मिलीं भारी अनियमितताए,किये चालान।।

हल्द्वानी-उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की टीम के साथ नैनीताल रोड पर स्थित 03 स्पा सेंटर में छापेमारी की। मौके पर तीनों स्पा सेंटर के चालान किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

छापेमारी के दौरान एक स्पा सेंटर में कार्य कर रही 04 युवतियों में से 03 युवतियों के लिखित दस्तावेज पाए गए व मौके पर अन्य युवती ने बताया कि कल से ही सेंटर में कार्य करना शुरू किया है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

छापे के दौरान स्पा सेंटरों में भारी अनियमितताए मिली। आयोग की अध्यक्ष ने जिला व पुलिस प्रशासन को इसी तरह आगे भी निरन्तर चेकिंग अभियान चलाने व नियम विरुद्ध संचालकों पर विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट सहित अन्य उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT