हल्द्वानी: भक्त प्रहलाद की मूर्ति खंडित, हंगामा और आरोपी की गिरफ्तारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में बीती शाम भक्त प्रहलाद की सवा फिट की मूर्ति खंडित होने की घटना से शहर में चर्चाओं का माहौल गरम हो गया। सिंधी चौराहा स्थित होलिका ग्राउंड पर हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने हंगामा किया। 

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद अमित कुमार अणथ्वाल के घर पहुंचे सीएम धामी; परिजनों को किया सम्मानित, वीर सपूत को किया नमन

पुलिस प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को घटना स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, एसपी सिटी प्रकाश चंद, सीओ नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश कुमार यादव पहुंचे। 

एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी सोनू कुमार, जो टेंट हाउस का कर्मी है, को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। सोनू कुमार मूल रूप से दरभंगा, बिहार का निवासी है।

यह भी पढ़ें 👉  80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा: 7 बड़ी घोषणाएं—प्रदेश में बनेगा 'युवा आयोग', 3 पर्वतीय जिलों में इंडस्ट्रियल पार्क और शुरू होगा 'बाल वीरता पुरस्कार'

सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए होलिका ग्राउंड के आसपास के क्षेत्र को वेंडिंग जोन घोषित किया जाएगा, जिसके आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।

Ad_RCHMCT