हल्द्वानीः भूमि सर्वे के चलते दमुवाढूंगा सील जैसा! नई खरीद-बिक्री पर पूरी पाबंदी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के जवाहर ज्योति (दमुवाढूंगा) में भूमि सर्वेक्षण और रिकॉर्ड ऑपरेशन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। उत्तराखंड शासन द्वारा उत्तर प्रदेश भू-राजस्व अधिनियम, 1901 की धारा-48 के अंतर्गत 21 अगस्त 2025 को अधिसूचना जारी किए जाने के बाद यह कार्यवाही शुरू हुई है।

इस क्रम में उप-जिलाधिकारी हल्द्वानी राहुल शाह ने क्षेत्र में स्पष्ट आदेश जारी करते हुए बताया कि जब तक भूमि सर्वेक्षण और चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक किसी भी प्रकार का नया निर्माण, भूमि का अतिक्रमण, खरीद-फरोख्त या सीमांकन में परिवर्तन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

राजस्व उपनिरीक्षक और लेखपालों को क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए रखने और किसी भी अनधिकृत गतिविधि की स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को आदेशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर भू-राजस्व अधिनियम, नगर निकाय अधिनियम और अन्य प्रासंगिक कानूनी धाराओं के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"

प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सर्वेक्षण प्रक्रिया भूमि रिकॉर्ड के पारदर्शी और निष्पक्ष निर्धारण के लिए की जा रही है, जिसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।

Ad_RCHMCT