रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती और उच्चीकरण की मांग, भाजपा नेता ने स्वास्थ्य निदेशक से की मुलाकात

ख़बर शेयर करें -

रामदत्त जोशी हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर अपर निदेशक स्वास्थ्य से मिले भाजपा नेता

रामनगर।भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष गणेश रावत ने रामनगर के रामदत्त जोशी हॉस्पिटल पहुंचे कुमाऊँ के स्वास्थ्य निदेशक डॉ केके अग्रवाल से भेंट करके उनसे व्यवस्थाओं में सुधार और रिक्त पदों में डॉक्टरों की नियुक्ति और आम जनता को पेश आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही पर्याप्त संख्या में पैरामेडिकल स्टाफ और नर्सिंग अधिकारियों की तैनाती के लिए कहा। श्री रावत द्वारा अस्पताल के आज की जरूरत के मुताबिक उच्चीकरण की मांग उठाने पर अपर निदेशक स्वास्थ्य श्री अग्रवाल ने आबादी के अनुरूप हॉस्पिटल के उच्चीकरण के लिए निकट भविष्य में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजने की बात कही है।
भाजपा नेता गणेश रावत ने कहा कि पीपीपी मोड से हटाए जाने के बाद से वह निरंतर अस्पताल के उच्चीकरण और व्यवस्थाओं को चाक चौबंद बनाने हेतु प्रयास कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT