‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अभिनव पहल पर शुरू किए गए मेरे सपनों का उत्तराखंड अभियान में राज्यभर के कक्षा 11वीं एवं 12वीं के 2,67,744 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने निबंधों और सुझावों के माध्यम से भविष्य का विजन साझा किया है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 अगस्त को शुरू किए गए इस अभियान में राज्य के 2.96 लाख से अधिक नामांकित विद्यार्थियों में से भारी संख्या ने उत्साहपूर्वक अपनी प्रविष्टियां पोर्टल पर अपलोड कीं। आंकड़ों के अनुसार रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और चमोली जैसे सीमांत व पर्वतीय जिलों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की भागीदारी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधुनिक तकनीक, पर्यावरण और सामाजिक विकास सहित 8 प्रमुख विषयों पर अपने मौलिक विचार प्रस्तुत किए हैं। प्राप्त निबंधों का विशेषज्ञों की टीम द्वारा मूल्यांकन किया जा रहा है और श्रेष्ठ विचारों के परिणाम 16 सितंबर को घोषित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत चयनित शीर्ष 140 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा, साथ ही उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन और डिजिटल प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी के इन व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश की भावी विकास नीतियों में प्रमुखता से शामिल किया जाएगा।

Ad_RCHMCT