सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन और आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा तैयार किए गए एक विशेष संगीत एल्बम का विमोचन किया। यह एल्बम मुख्यमंत्री के पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों, विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गीत-संगीत के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा और सकारात्मक बदलावों को जन-जन तक पहुंचाना एक अत्यंत प्रभावी और सराहनीय प्रयास है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को सुरक्षित रखते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार का मुख्य फोकस रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने, पर्यटन को बढ़ावा देने और महिलाओं तथा युवाओं को सशक्त बनाने पर है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

कार्यक्रम के दौरान आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने मुख्यमंत्री को सम्मानित करते हुए उनके नेतृत्व में राज्य में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों की प्रशंसा की। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने एल्बम के निर्माता उत्तम सिंह भंडारी, गायक विक्रम भंडारी व शिवानी नेगी, तथा संगीतकार विजयपाल कलूड़ा सहित पूरी टीम को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Ad_RCHMCT