उत्तराखंड: दूरस्थ क्षेत्रों की सेहत को मिलेगा संबल, 220 नए चिकित्सकों की पहली तैनाती

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत चयनित 220 नए चिकित्सकों को उनकी पहली नियुक्ति दे दी गई है। ये सभी डॉक्टर उन क्षेत्रों में भेजे गए हैं जहां लंबे समय से डॉक्टरों के पद खाली थे और स्थानीय लोगों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

राज्य के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जानकारी दी कि सरकार का उद्देश्य है कि हर नागरिक को उसके नजदीकी क्षेत्र में ही उचित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। इसी दिशा में काम करते हुए सरकार ने इन चिकित्सकों को खासतौर पर पर्वतीय और सुदूरवर्ती चिकित्सा इकाइयों में तैनात किया है।

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

इन तैनातियों में चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों के कई ब्लॉकों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को शामिल किया गया है, जो वर्षों से डॉक्टरों की कमी झेल रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

इस कदम से न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में इलाज की पहुंच आसान होगी, बल्कि सरकार के ‘हर गांव तक स्वास्थ्य सेवा’ पहुंचाने के संकल्प को भी बल मिलेगा। राज्य सरकार का यह प्रयास उत्तराखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने की ओर एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

Ad_RCHMCT