हल्द्वानी में दिल दहला देने वाला हादसा: डंपर ने कार और युवक को कुचला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में लगातार हो रहे सड़क हादसों के बीच मंगलवार को एक और दर्दनाक दुर्घटना सामने आई। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास तेज रफ्तार डंपर ने पहले एक कार को जबरदस्त टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे पैदल चल रहे एक युवक को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्वतारोहियों का अदम्य साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मृतक समेत सभी घायल नैनीताल जिले के निवासी हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT