उत्तराखंड सरकार की नई पहल: एकल महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार नए साल से एकल महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए नई योजनाएं शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत अब तक 504 पात्र महिलाओं की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बैठक में बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

बैठक में मंत्री ने नंदा गौरा योजना की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि 11 जिलों की लाभार्थियों की सूची तैयार हो चुकी है, जिसमें 34,852 इंटरमीडिएट पास छात्राएं और 6,021 जन्म लेने वाली बालिकाएं शामिल हैं। फरवरी के पहले सप्ताह में इन सभी को धनराशि वितरित की जाएगी।

सीएम एकल महिला स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को दो लाख रुपये तक की परियोजना पर 75 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा 331 अन्य पात्र महिलाओं की सूची भी अंतिम रूप दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 1 अप्रैल से सेवानिवृत्त होने पर एक लाख रुपये दिए जाएंगे, और भविष्य में इसे बढ़ाने की तैयारी भी चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों को गड्ढामुक्त करने की डेडलाइन तय: 15 अक्टूबर तक हर हाल में गड्ढामुक्त हों प्रदेश की सड़कें — सीएम धामी के जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश

साथ ही, सरकार वृद्ध महिलाओं के लिए नई योजना लाने जा रही है। इसका उद्देश्य उन्हें आर्थिक, सामाजिक, स्वास्थ्य और भावनात्मक सहारा प्रदान करना है। इसके लिए अधिकारी गांव-गांव जाकर सर्वे करेंगे और जरूरतमंदों के सुझावों के आधार पर योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Ad_RCHMCT