दिल दहला देने वाला हादसा: बाइक और कार की टक्कर में दो युवकों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब तेज़ रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात राहुल (28 वर्ष, पुत्र भवान सिंह) और उसका ममेरा भाई कमल सिंह (27 वर्ष, पुत्र रणजीत सिंह), निवासी रामणी नंदानगर, एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद निजमुला से बाइक पर घर लौट रहे थे। जैसे ही वे बिरही स्थित बीआरओ कैंप के पास पहुंचे, चमोली की ओर से आ रही तेज गति वाली स्विफ्ट कार ने अचानक उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एसओजी व काठगोदाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: करीब 3 लाख रुपये की 10 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

टक्कर इतनी गंभीर थी कि कमल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल राहुल को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन अधिक खून बह जाने के कारण उसकी भी अस्पताल में मौत हो गई। 

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर मोर्चरी में रखवा दिया है और आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Ad_RCHMCT