यहाँ कुमाऊं DIG ने भारी संख्या में कॉन्स्टेबल और उप निरीक्षको के किये तबादले

ख़बर शेयर करें -

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने मंडल के छह जिलों से उप निरीक्षक और कांस्टेबलों के बंपर तबादले किए हैं। उनकी ओर से 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है।


डीआईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि लंबे समय से पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल नहीं किया गया था। उनकी ओर से ग्रीष्म कालीन स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जिसमें 100 उप निरीक्षक और 546 कांस्टेबलों की तैनाती स्थल में फेरबदल किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  CBSE Board Result 2026:आ गया CBSE कक्षा 12 का रिजल्ट

बताया कि 42 उप निरीक्षकों को मैदानी जनपदों से पहाड़ भेजा गया है। जिसमें से नैनीताल से 17 और उधम सिंह नगर से 25 उपनिरीक्षक शामिल है। वही पर्वतीय जनपदों में तैनाती दे रहे 58 उप निरीक्षकों का तबादला मैदानी जनपदों में किया गया है। जिसमें अल्मोड़ा से 23, पिथौरागढ़ से 23, चंपावत से पांच और बागेश्वर से सात उप निरीक्षक स्थानांतरित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल का धारी ब्लॉक व भालूगाड़ का औचक निरीक्षण; जलागम कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी, विकास के लिए दिए कड़े निर्देश


उन्होंने बताया कि मैदानी जनपदों से 274 कांस्टेबलों को पहाड़ी जनपदों में तैनाती दी गई है। जिसमें नैनीताल से 137 और उधम सिंह नगर से 137 कर्मी शामिल है। वहीं पहाड़ों में सेवा दे रहे 272 कांस्टेबलों के तबादले मैदानी जनपदों में किए गए हैं। जिसमें अल्मोड़ा से 40, पिथौरागढ़ से 126, चंपावत से 74, बागेश्वर से 32 कांस्टेबलों के तबादले किए गए हैं। बताया कि स्थानांतरण सूची जारी होने के बाद स्थानांतरित कर्मियों को संबंधित जनपदों में तत्काल तैनाती के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल का धारी ब्लॉक व भालूगाड़ का औचक निरीक्षण; जलागम कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराजगी, विकास के लिए दिए कड़े निर्देश
Ad_RCHMCT