यहां पुलिस ने अवैध खनन पर की बड़ी कार्रवाई,वाहन किए सीज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में आज के समय में अवैध खनन के ऊपर कई कार्यवाही की जा रही है लेकिन अवैध खनन कारोबारी अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं अवैध खनन को लेकर एक बड़ी खबर खटीमा कोतवाली से सामने आ रही है यहां के चकरपुर स्थित पुलिस चौकी इंचार्ज के द्वारा एनएच-74 पर बिना परमिशन दिनदहाड़े अवैध खनन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

आपको बता दें कि अवैध खनन की सूचना पर चौकी प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को कब्जे में लेकर उनके पास खनन का परमिशन ना पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया।

गौरतलब है कि शासन प्रशासन द्वारा खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है लेकिन खनन माफियाओं के हौंसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े बेखौफ अपने कार्यों को अंजाम दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

वहीं इस मामले में खटीमा कोतवाली एसएसआई अशोक कुमार ने मिडिया से बताया कि खनन माफियाओं के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में चकरपुर चौकी प्रभारी द्वारा अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर सीज कर दिया गया है आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

चौकी प्रभारी पंकज कुमार महर द्वारा अवैध खनन में लिप्त चार ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़कर चौकी परिसर में लाकर उनके दस्तावेज चेक किए गए जिनमें से तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों के परमिशन नहीं पाए गए तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली का परमिशन का पाया गया।

Ad_RCHMCT