यहां विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सरकारी महकमे में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा कई बार रिश्वत लेने की खबरें सामने आती है जिन पर लगाम लगाने के लिए विजिलेंस की टीम के द्वारा कार्यवाही की जाती है लेकिन इसके बावजूद सरकारी महकमे में रिश्वतखोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून से सामने आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

यहां डोईवाला में विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए कानूनगो मोतीलाल को ₹10000 रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया गया है। आरोपी 143 की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। कानूनगो मोतीलाल को तहसील के निकट गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने ली जिलास्तरीय समीक्षा बैठक: 'योजना दीदी' ई-पुस्तक का किया विमोचन; 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अल्टीमेटम


प्राप्त जानकारी के अनुसार विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि शिकायतकर्ता से कानूनगो मोतीलाल द्वारा रिश्वत मांगी जा रही है। आरोपी मोतीलाल ज्वालापुर हरिद्वार का रहने वाला है और डोईवाला में तैनात है। अब विजिलेंस की टीम ने कानूनगो के घर पर भी तफ्तीश शुरू कर दी हैं।

Ad_RCHMCT