यहां नाले में बाइक सहित व्यापारी की बहने से मौत

ख़बर शेयर करें -

राज्य के सीमांत जिले के पिथौरागढ़ के बेरीनाग तहसील से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के पांखू में सडक में बह रहे नाले में बाइक सहित व्यापारी की बहने से मौत हो गई। जिसके बाद थल और बेरीनाग से पहुंची पुलिस व प्रशासनिक टीम ने शव का पंचायतनामा भरा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेरीनाग तहसील क्षेत्र के दशौली गांव निवासी 45 वर्षीय गणेश पाठक हल्द्वानी से सामान मंगाकर दुकानों में सप्लाई करते थे। वह आज सुबह गांव दशौली से पांखू आए थे। बाजार का काम निपटा कर वापस लौटते समय वह पांखू से दो किलोमीटर आगे कोटमन्या मार्ग पर पहुंचे थे, तभी देवी नाले में आए बरसात के पानी की चपेट में आने से वह बाइक सहित नाले में बह जाने से व्यापारी गणेश पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  SSP ALMORA के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस का फरार वारंटियों पर बैक-टू-बैक एक्शन

घटना की सूचना मिलते ही पांकी समेत आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। बाद में राजस्व पुलिस व पुलिस को सूचना दी गई। थल और बेरीनाग थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरा

Ad_RCHMCT