यहां करोड़ों के कर्ज में डूबे व्यापारी ने खुद को मारी गोली,मौत

ख़बर शेयर करें -

डिप्रेशन कई बार इंसान की जिंदगी को हमेशा के लिए खत्म कर देता है लोग डिप्रेशन में जाकर कई बार कुछ ऐसा काम कर जाते हैं जो कि उनसे ना होने की उम्मीद है कई बार तो लोग डिप्रेशन में जाकर अपनी जान तक दे देते हैं एक ऐसा ही मामला देहरादून का सामने आया है यहां पर दून के बिंदाल चौकी क्षेत्र में हार्डवेयर व्यापारी ने खुद को गोली मार ली।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा। उधर, पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल बरामद करते हुए अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

बिंदाल चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पुलिस को सूचना मिली कि ईदगाह कुम्हार मंडी निवासी व्यापारी परवीन गिरोटी ने खुद को अपनी लाइजेंसी पिस्टल से सिर पर गोली मार ली है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। उन्होंने बताया कि परिजनों से पूछताछ में पता चला कि परवीन की धामावाला क्षेत्र में गीता भवन के पास हार्डवेयर की दुकान है। परवीन दो करोड़ रुपये से ज्यादा के कर्ज में डूबे हुए थे।

जिससे वह डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। घटना के वक्त घर में मृतक की पत्नी, बेटा और सास थी। सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्थ थे। इस बीच परवीन ने अपने कमरे में बैठकर यह कदम उठा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गोली चलने की आवाज से घरवाले चौंक गए और परवीन के कमरे में गए। वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शादी के बाद से ही परवीन यहां अपने ससुराल में रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Ad_RCHMCT