यहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 2 की हालत गम्भीर,मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

धर्मनगरी हरिद्वार से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है ।यहां पर विद्युत लाइन को ठीक करने गए दो कर्मचारियों हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए जिन्हें गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया इस घटना के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है बताया जाता है कि यह घटना भगवानपुर में लाल मंदिर स्थित सर्विस लेन किनारे जा रही हाईटेंशन लाइन पर हु जहां कार्य के दौरान वह विद्युत लाइन की चपेट में आ गये।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

घटना के तुरंत बाद दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उन्हें हाय सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन


वहीं मिली जानकारी के अनुसार भगवानपुर में सर्विस लाइन के किनारे हाई टेंशन लाइन में कुछ फॉल्ट आ गया था देर शाम एनएच के ठेकेदार के दो कर्मचारी समीर और इकरार निवासी मुंडाली खरखोदा जनपद मेरठ लाइन पर काम कर रहे थे।तभी अचानक दोनों कर्मचारी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी झुलस गए। जिसके बाद आसपास खड़े लोग घटनास्थल पर पहुंच गए

यह भी पढ़ें 👉  प्रतिकूल मौसम के बीच पीपलकोटी पहुंचे सीएम धामी: टनल में फंसे श्रमिकों के रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा; घायलों से मिलकर जाना कुशलक्षेम


सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम के अवर अभियंता विनीत कुमार भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

जिसके बाद दोनों घायल कर्मचारियों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया।

Ad_RCHMCT