यहां युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार।यहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात बढ़ते जा रही है ताजा मामले में यहां धर्मनगरी हरिद्वार में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर पांच साल यौन शोषण का मामला सामने आया है।


आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके भाई को अश्लील फोटो और वीडियो भेजे हैं अब इन वीडियो और फोटो को वायरल करने की धमकी दे रहा है पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़िता ने एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

पुलिस के मुताबिक सिडकुल निवासी एक युवती ने हरिद्वार एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि कुछ समय पहले तक वह एम्स ऋषिकेश में नौकरी करती थी उसने आरोप लगाया कि बहादराबाद रिसर्च कॉलोनी निवासी युवक करीब पांच साल से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा है

उसी दौरान युवक ने उसकी अश्लील वीडियो व फोटो बना ली युवती ने शादी करने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगा पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी और ब्लैकमेल करते हुए कई बार दुष्कर्म किया आरोपी ने उसके भाई के व्हाटसएप पर अश्लील वीडियो और फोटो भेज रहा है पीड़ित युवती का आरोप है कि उसके अश्लील वीडियो और फोटो डिलीट करने के नाम पर शारीरिक संबंध बनाने का दोबारा दबाव बना रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रोपवे परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त: 09 नवंबर राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखें कार्य; 15 दिन में मांगी प्रगति रिपोर्ट


पीड़िता ने बताया कि लोक लाज के कारण उसने एम्स ऋषिकेश में नौकरी भी छोड़ दी पीड़ित युवती का आरोप है कि शिकायत करने पर सिडकुल पुलिस ने उसे रानीपुर और रानीपुर पुलिस ने बहादराबाद भेज दिया, लेकिन उसका मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तब पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

Ad_RCHMCT