यहां नाबालिक लड़की नाराज होकर दो लाख रुपए लेकर घर से निकली,परिजनों के उड़े होश

ख़बर शेयर करें -

आज के समय मे बच्चो को कुछ कहना भी कई बार परिवार वालो को भारी पड़ जाता गया बच्चे नाराज़ होकर घर को छोड़कर चले जाते है एक ऐसा मामला बागेश्वर का सामने आ रहा है यहां पर छोटी सी बात पर नाराज होकर दो लाख की रकम समेटकर नाबालिग लड़की ने अपना घर परिवार छोड़ दिया और बस में बैठ अनजान राह की ओर निकल पड़ी घटना की सूचना परिजनों ने जैसे ही पुलिस को दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया पुलिस ने अभियान चलाकर मात्र 6 घंटे के अंदर उस नाबालिग लड़की को नैनीताल पुलिस की सहायता से बस में बरामद कर लिया जिससे जहां परिजनों ने राहत की सांस ली वहीं पुलिस को 6 घंटे तक लगातार हाथ-पांव मारने पडें बागेश्वर पुलिस की सतर्कता से एक बड़ा हादसा भी टल गया

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

गत दिवस को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर जगदीश ढकरियाल को प्रातः 5:30 बजे सूचना मिली कि एक नाबालिग लड़की जिसकी उम्र 15 वर्ष है,घर से नाराज होकर घर में रखे दो लाख नगदी लेकर घर से बिना बताये कही चली गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्


घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल संभावित मार्गो पर जाने वाले बस एवं टैक्सी चालकों के नंबर लेकर खोजबीन की गई तो मालूम हुआ कि संबंधित हुलिया परिजन द्वारा बताया गया जिसके अनुसार बस नंबर UK04 PA 0932 में जो हल्द्वानी की तरफ जा रही थी मालूम होने पर तत्काल सर्विलांस एवं नैनीताल पुलिस की मदद से सकुशल नाबालिग बालिका को ,मय 2,000,00/- (दो लाख) नगदी के बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया एवं थाने पर महिला हेल्पलाइन द्वारा काउंसलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

परिजनों द्वारा जनपद बागेश्वर पुलिस का दिल से आभार व्यक्त किया गया।
पुलिस टीम के इस सराहनीय कार्य पर कांस्टेबल गिरीश सिंह बजेली तथा महिला कांस्टेबल गोविंदी कि लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT