यहां पुलिस ने एक सट्टेबाज को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ।यहां पर पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 3390 रुपए नगद बरामद किए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

बता दें कि नैनीताल जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पकज भट्ट के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा जुएं और सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है।जिसके तहत आज कोतवाल डी.आर.वर्मा के नेतृत्व में लालकुआ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए आरोपी समरुद्दीन उर्फ बबलू पुत्र कमरुद्दीन निवासी संजय नगर हाथीखाना कोतवाली लालकुआ को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा से 15 कचरा कलेक्शन वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Ad_RCHMCT