यहां पुलिस ने बिजली विभाग के फर्जी एसडीओ को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

भोली भाली जनता को कई बार चूना लगाने के लिए कुछ चलाक लोग सरकारी विभाग के कर्मचारी बन कर उन्हें ठगने की कोशिश करते हैं एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र के सामने आ रही है यहां पर सूत मिल चौकी क्षेत्र में लक्ष्मीपुर खेड़ा पुलिस ने बिजली विभाग के फर्जी एसडीओ को गिरफ्तार किया है बता दें कि मामला गत देर रात 10:00 बजे का बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

जंहा लक्ष्मीपुर खेड़ा गांव में विधुत विभाग के अधिकारी बनकर तीन लोग छापेमारी कर रहे थे जिसकी सूचना पुलिस को दी गई सूचना पर पुलिस ने एक युवक को पकडलिया पूछ ताछ में युवक फर्जी एस डी ओ निकला जिसके खिलाफ आई पी सी की धारा 170 ओर 384 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है ।

आपको बता दे पुलिस की गिरफ्त में खड़ा जाकिर पुत्र छोटे है जो कुंडा थाना क्षेत्र के इस्लामनगर का रहने वाला है जो बीती रात लक्ष्मीपुर खेड़ा में अपने अन्य दो साथियों के साथ विधुत विभाग का फर्जी एस डी ओ बनकर छापेमारी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि अन्य दो लोग फरार हो गए पकड़े गए युवक जाकिर के पास से छापेमारी कर के वसूले गए 2000 रुपए भी बरामद हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी विधानसभा को ₹17.80 करोड़ की सौगात; सीएम धामी बोले — "बिना रुके, बिना थके हर वादा कर रहे पूरा"

वंही कोतवाल जसपुर अशोक कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति जाकिर नाम का अपने दो अन्य साथियों के साथ विधुत विभाग के अधिकारी बनकर क्षेत्र में उगाही कर रहे थे जिसमे से एक व्यक्ति को पकड़ा गया है

और आरोपी को जेल भेज दिया है और जाकिर नाम के व्यक्ति का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस संबंध में विवेचना की जा रही है

Ad_RCHMCT