यहां सिपाही ने अपनी छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के किये फर्जी हस्ताक्षर, सस्पेंड

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर।यहां एक सिपाही ने अपनी छुट्टी के प्रार्थना पत्र पर एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए।मामला रुद्रपुर पुलिस लाइन का है। मूलरूप से पिथौरागढ़ का रहने वाला राकेश कुमार यहां पिछले दस सालों से तैनात है। राकेश को दो हफ्तों की छुट्टी की दरकार थी। इस संबंध में राकेश ने अप्लिकेशन लिखी। ये अप्लिकेशन उन्होंने अपने सीनियर को दी। सीनियर ने एसएसपी से अप्लिकेशन पर साइन कराने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च


बिछड़े बच्चों से मिलती मां की ये तस्वीरें देख उत्तराखंड पुलिस को आप सैल्यूट करेंगे
राकेश कुमार ने बजाए एसएसपी के पास जाने के, खुद ही एसएसपी के फर्जी हस्ताक्षर कर दिए और जमा करा दिया। पुलिस लाइन में तैनात मुंशी ने ये साइन देखे तो उसे शक हुआ। इसके बाद उसने एक और पुलिसकर्मी को ये साइन दिखाया। उसे भी शक हुआ। आखिरकार बात एसएसपी तक पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

एसएसपी भी अपनी फर्जी साइन होने की बात सुन हैरान रह गए। इसके बाद एसएसपी ने प्रथम दृष्टया राकेश कुमार को दोषी मानते हुए फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है।वहीं एसएसपी के फर्जी साइन की चर्चा पूरे पुलिस लाइन में होती रही। पुलिस कर्मी इसे लेकर चर्चा करते रहे।

Ad_RCHMCT