यहां ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की दुखद मौत।।

ख़बर शेयर करें -

राज्य में आत्महत्या को लेकर खबरें दिन पर दिन बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से ना जाने कितने परिवार के लोग अपने से हमेशा के लिए बिछड़ जाते हैं एक ऐसा ही मामला रुद्रपुर का सामने आ रहा है यहां परदेर रात इंदिरा कॉलोनी रुद्रपुर के रहने वाले एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली हालांकि इस पूरे मामले में खुलासा तब हुआ जब युवक के परिजन गुमशुदगी लिखाने के लिए आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

आपको बता दें इंदिरा कॉलोनी गली नंबर 3 का रहने वाला हर्षित शर्मा देर रात किसी बात को लेकर घर से निकल गया। ट्रेन संख्या 15035 से रन ओवर के समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

हालांकि इस पूरे मामले में आदर्श कॉलोनी चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है और घटना में आत्महत्या और दूसरे एंगल पर भी जांच पड़ताल की जा रही है फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध शराब के विरुद्ध मुखानी पुलिस की कार्यवाही 55 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

इसके साथ ही पुलिस ने यह भी बताया कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब युवक के परिजन पुलिस चौकी आदर्श कॉलोनी गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे जब उन्होंने युवक का हुलिया बताया

तो उन्होंने फोटो दिखाया और परिजनों को पोस्टमार्टम हाउस जाने को कहा।जिसके बाद परिजनों ने हर्षित शर्मा के शव की शिनाख्त की।

Ad_RCHMCT