यहां बरसाती नाले में बहने से होम गार्ड की मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी ।यहां पर पुलिस बहुद्देश्यीय भवन स्थित एसएसपी ऑफिस में तैनात होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है।

बताया जा रहा है शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे अपने घर की तरफ जा रहे थे, अचानक बरसात अधिक होने के चलते नाला अपने उफान पर था, वह पैदल अपने घर जा रहे थे, होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया नाले के बहाव में नीचे की तरफ चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण


देर रात स्थानीय लोगों ने भी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। लेकिन आज सुबह 9:00 बजे उनका शव नाले की तरफ मिला है, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जवान महेश पलड़िया के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है,

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

महेश पलड़िया आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहे हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा इस घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद देने के, साथ ही आपदा मद से सहायता करवाने का भी भरोसा दिलाया है।महेश पलड़िया भोरशा, थाना भीमताल क्षेत्र के रहने वाले हैं।

Ad_RCHMCT