हल्द्वानी में भीषण हादसाः कारों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में मंगलवार को एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों की भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान संजीव कुमार चौबे और गौरव जोशी के रूप में हुई है, जबकि घायल व्यक्ति हिमांशु कुमार को गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी कार सवार बागेश्वर जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी एक ट्रक चालक ने मंडी पुलिस चौकी को दी, जिसमें बताया गया कि बरेली रोड के पास तीनपानी मंडी में एक स्विफ्ट कार अज्ञात वाहन से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और देखा कि कार में तीन लोग फंसे हुए थे। टीम ने कटर के जरिए कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, जबकि घायल व्यक्ति का इलाज जारी है। घटना के बाद अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके कि यह हादसा किस वाहन से हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सालम क्रांति दिवस: राइंका ढेला में याद किए गए 1942 के वीर संग्रामी

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि यह दुर्घटना मंडी पुलिस चौकी क्षेत्र के नैनीताल रोड पर हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Ad_RCHMCT