अवैध प्रवेश का भंडाफोड़: कोविड के दौरान आई महिला ने बनवाए फर्जी आधार-पैन कार्ड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी बनभूलपुरा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश में सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से शहर में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला के पास आधार और पैन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज पाए गए हैं, जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया। दूसरी महिला, जो 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी और मजदूरी का काम करती थी, को भारत सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही बांग्लादेश भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का शंखनाद: 9 अगस्त से खटीमा से शुरू होगी 'परिवर्तन जन संवाद यात्रा'

गिरफ्तार महिला कोविड के दौरान अवैध रूप से भारत आई थी। उसने खुद को “भूमि शर्मा” नाम से पेश किया और फर्जी दस्तावेज बनवाए। देहरादून में रहने के लिए उसने इस नाम से एक स्थानीय हिंदू युवक से विवाह कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बदल रहा उत्तराखंड! हल्द्वानी बेस अस्पताल में आधुनिक ICU और नैनीताल में बना कुमाऊँ का सबसे बड़ा आयुर्वेदिक चिकित्सालय

महिला के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने के गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश

यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत की गई है। इस अभियान में पहले भी 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है, जिनमें से 8 लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है।

Ad_RCHMCT