उत्तराखंड में गलत ढंग से वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली के निर्देश, शिक्षक संघ का विरोध

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कॉर्बेट हलचल

उत्तराखंड में निर्धारित वेतन से अधिक धनराशि ले रहे शिक्षकों से वसूली के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिलों से हर महीने इसकी रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन अब तक निदेशालय को कोई रिपोर्ट नहीं मिली। वित्त नियंत्रक मो. गुलफाम अहमद ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा कि शिक्षा विभाग में गलत वेतन तयकर शिक्षकों को भुगतान कर दिया गया है। दूसरी ओर वसूली के विराेध में शिक्षक संघ ने आवाज बुलंद की है। उसने हाईकोर्ट की राेक का भी हवाला दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

हर माह 10 तारीख को समीक्षा करें

जो शिक्षक और कर्मचारी नियमों के विपरीत तय से अधिक वेतन ले रहे हैं। उसे ठीक कराकर नियमानुसार वेतन भुगतान कराया जाए। निर्देश में कहा गया है कि जिलों से हर महीने की 15 तारीख तक इसकी सूचना मांगी गई थी, लेकिन शिक्षा निदेशालय को इस संबंध में सूचना नहीं मिली। हर महीने तय समय पर जिलों से इस संबंध में जानकारी उपलब्ध कराए जाने के साथ ही हर माह 10 तारीख को इसकी समीक्षा की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र


शिक्षक संघ को ऐतराज….
विभाग शिक्षकों से वेतन की वसूली का निर्देश जारी कर उनका मानसिक उत्पीड़न कर रहा है। इस प्रकरण में पहले ही हाईकोर्ट से रोक लगी है। यदि इसके बाद भी इस तरह के निर्देश जारी किए जाएंगे तो यह कोर्ट की अवमानना होगी। 

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

-रघुवीर पुंडीर, प्रदेश अध्यक्ष जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ

Ad_RCHMCT