काशीपुर:-(बिग ब्रेकिंग) गोली लगने से महिला की मौत,03 पुलिस कर्मी गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर:-विकास खण्ड के कुड़ा में दबिश देने पहुंची यूपी पुलिस और एसओजी की टीम के साथ हुई धक्कामूक्की के बाद चली गोली से महिला घायल हो गई। जिसमे एक महिला की मौत हो गई है। गुस्साए लोगो ने कुंडा चौराहे पर जाम लगाया है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने अन्य जनपदों से भी फोर्स को मांगा लिया है। मृतका जेष्ठ ब्लाक प्रमुख की पत्नी गुरप्रीत कौर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

जानकारी के मुताबिक यूपी पुलिस आज किसी मामले में दबिश देने के लिए काशीपुर जेष्ठ ब्लाक प्रमुख गुरुताज भुल्लर के घर पहुंची थी। इस दौरान पुलिस और आरोपी के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गई जिससे वहाँ गोली चल गई । जिसकी चपेट में आने से गुरप्रीत कौर की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने चार पुलिस कर्मियों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादकों के लिए 30 करोड़ की सौगात, मुकेश बोरा ने जताया आभार

एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने बताया की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए जनपद की फोर्स सहित अन्य जनपदों से फोर्स को मंगाया गया है। उन्होंने बताया की दोनो साइड से फायरिंग हुई है। जिसमे एक महिला की मौत हुई है जबकि सूचना मिल रही है की यूपी पुलिस के तीन सिपाही भी घायल हुए है जिसमे एक सिपाही की हालत नाजुक बनी हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

कुंडा क्षेत्र में यूपी पुलिस की एसओजी टीम द्वारा किसी मामले के वांछित को पकड़ने हेतु दबिश दी गई थी जिसमें दबिश के दौरान फायरिंग की गई फायरिंग की घटना में यूपी पुलिस के 03 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं जिसमें से एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल है।

Ad_RCHMCT