कुमाऊं कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पुल का किया स्थलीय निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी।यहां के काठगोदाम स्थित रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग में निर्माणाधीन पुल का आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पुल के निर्माण को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

सात करोड़ रुपए की लागत से बन रहे इस पुल को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा बनाया जा रहा है, जिसे जून माह तक पूरा किया जाना है, लेकिन कार्य सुस्त गति से चलने के चलते पुल निर्माण में देरी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

आज निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुल पर जाकर निर्माण से जुड़ी सारी बातों को बारीकी से सुना। मीडिया से बात करते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि पुल का निर्माण कार्य तेजी से करने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं,

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

15 जुलाई को पुल पर टेस्टिंग की जाएगी, उसके बाद ही पुल को शुरू करने की कवायद होगी, साथ ही उन्होंने पुल पर काम कर रहे मजदूरों की सेफ्टी को लेकर भी विभागीय अधिकारी को निर्देश दिए हैं,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

हम आपको बता दें कि रानीबाग-भीमताल मोटर मार्ग पर पुल के निर्माण का कार्य बहुत सुस्त गति से चल रहा है, जिस पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इससे पहले भी निरीक्षण कर कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए थे।

Ad_RCHMCT