महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस का पुलिस दफ्तर कूच, पुलिस ने रोका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बढ़ते महिला उत्पीड़न से महिला कांग्रेस में आक्रोश व्याप्त है। इसकेविरोध में महिला कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आई और ऊधमसिंह नगर के रूद्रपुर में पुलिस कार्यालय कूच किया। जिन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसे लेकर जमकर हंगामा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत जिला अस्पताल में ₹50 लाख की ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का लोकार्पण: सीएम धामी बोले—'चंपावत को आदर्श जिला बनाना हमारा संकल्प'

महिला उत्पीड़न के विरोध में महिला कांग्रेस ने पुलिस कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय के बाहर लगे दो बैरिकेड्स को पार कर लिया और धरने पर बैठ गईं।

इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हुई। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्यालय के सामने नारेबाजी की और एसएसपी कार्यालय में प्रवेश करने की जिद पर अड़ी रहीं। 

यह भी पढ़ें 👉  संत समाज का मार्गदर्शन धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा: सीएम धामी; हरिद्वार में पूज्य सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में हुए शामिल

ज्योति रौतेला ने बैरिकेडिंग के ऊपर से जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने इसे नाकाम कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और महिला कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन ने पुलिस प्रशासन को चुनौती दी है।

Ad_RCHMCT