बिग ब्रेकिंग-जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही,किया ध्वस्तीकरण,चली जेसीबी

ख़बर शेयर करें -

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर के उपाध्यक्ष अभिषेक रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों जिनके विरूद्ध नियमानुसार ध्वस्तीकरण आदेश पारित है,के विरूद्ध ध्वस्तीकरण कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के अनुपालन में आज बुधवार को क्षेत्रीय कार्यालय,काशीपुर द्वारा तहसील काशीपुर में सुधीर व  राहुल पुत्रगण राजवीर सिंह/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा ग्राम कुण्डेश्वरी, तहसील काशीपुर व मौ0 याकूब  पुत्र अमजद हुसैन/हितबद्ध ग्राम कुण्डा, कब्रिस्तान के बगल में विकसित की गई/जा रही कॉलोनी के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पन्न की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटक की मदद के लिए आगे आई नैनीताल पुलिस; राजस्थान की पर्यटक को सकुशल वापस लौटाया गुम हुआ मंगलसूत्र

उपाध्यक्ष, अभिषेक रूहेला द्वारा अनाधिकृत कालोनियों आदि के विरूद्ध भविष्य में भी कार्यवाही गतिमान रहने हेतु अवगत कराया गया एवं आमजन कालोनाईजरों से यह अपील की गयी कि विधिवत मानचित्र/तलपट मानचित्र स्वीकृत किये जाने के उपरान्त ही निर्माण/विकास की कार्यवाही करें।

Ad_RCHMCT