लूटकांड मामले में दो बदमाश एनकाउंटर में घायल, दर्ज हैं कई संगीन मामले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ के बाद  नानकमत्ता पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इस घटना में शामिल कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से लूटी गई ज्वैलरी, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश में लूट, हत्या और चोरी जैसे गंभीर मामलों में वांछित हैं और उन्हें इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सड़कों के निर्माण में महापौर दीपक बाली ने जड़ा शतक: 3.09 करोड़ की लागत से बनने वाली 21 सड़कों का किया शिलान्यास

पुलिस ने बताया कि 9 फरवरी को नानकमत्ता निवासी रईस अहमद ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात बदमाश उनके घर में घुसकर हथियारों के बल पर ज्वैलरी और नकदी लूटकर ले गए थे। इस शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गाया गीत, लोक गायक नीरज उप्रेती की स्टार नाइट ने बांधा समां।

रात के समय पुलिस को सूचना मिली कि लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश उसी इलाके में आएंगे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया और बाइक पर आते हुए दो युवक नजर आए। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर नैनीताल पुलिस सख्त: एक सप्ताह में 2,674 वाहनों की चेकिंग, 373 के चालान और 4 वाहन सीज

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अली जमा (शाहजहांपुर) और जुबेर (बरेली) बताए। उनके पास से लूटी गई ज्वैलरी, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने इस लूट में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात स्वीकार की है। इन दोनों बदमाशों पर उत्तर प्रदेश में कई लूट, हत्या और चोरी के मामले दर्ज हैं।

Ad_RCHMCT