पंचतत्व में विलीन हुए शहीद प्रवीन सिंह, अंतिम दर्शन को उमड़ा हुजूम

ख़बर शेयर करें -



राज्य के वीर सपूत शहीद जवान प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार को उनके पैतृक गांव टिहरी के पुंडोली लाया गया। शहीद जवान प्रवीन सिंह का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजन बेसुध हो गए। वहीं जवान को अंतिम सलामी देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में गूंजा ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश: तीन दिवसीय ‘उत्तराखंड आदि रंगोत्सव’ का भव्य आगाज

आपको बता दें कि 15वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान प्रवीन सिंह जम्मू कश्मीर में आतंकियों की तलाश में निकली टीम का हिस्सा थे। सर्च अभियान के दौरान हुए विस्फोट में प्रवीन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल लाया गया था। इलाज के दौरान प्रवीन सिंह की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक पहुंची सरकार, विकास को नई रफ्तार: भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई धामी कैबिनेट की बैठक


वहीं प्रवीन सिंह के शहीद होने की खबर मिलने के बाद लोग बड़ी संख्या में उनके गांव पहुंचे। पूरे सैन्य सम्मान के साथ प्रवीन सिंह का अंतिम संस्कार किया गया।

Ad_RCHMCT