सीएम धामी की अध्यक्षता में होनी है बैठक,होंगे महत्वपूर्ण फैसले

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक होनी है। सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति आदि मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में बुधवार 24 अगस्त को राज्य कैबिनेट की बैठक होगी।सूत्रों ने बताया कि कैबिनेट की बैठक में सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए प्रोत्साहन नीति, कोविड काल में हटाए गए स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली,

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन

सरकारी कार्यों में महिला आरक्षण को वैधानिक दर्जा देने के लिए विधेयक, निकायों में शामिल नए कामर्शियल क्षेत्रों को टैक्स में छूट, सरकारी कर्मचारियों को आयुर्वेदिक इलाज की सुविधा, कौशल विकास को नई आउटसोर्स एजेंसी बनाने सहित कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

Ad_RCHMCT