उत्तराखंड: अलकनंदा नदी में  बह गए महिला और पुरूष,  सर्च में जुटी एसडीआरएफ और पुलिस

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा हुआ है। मंगलवार, 4 नवंबर को अलकनंदा नदी में एक महिला और उन्हें बचाने गए शख्स के बह जाने का हादसा सामने आया। यह घटना टिहरी जिले के कीर्तिनगर क्षेत्र में ढूंढ प्रयाग घाट पर पूजा के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के पाबौ ब्लॉक के जबरौली गांव के लगभग 15-16 श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए ढूंढ प्रयाग आए थे। पूजा समाप्त होने के बाद श्रद्धालु नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12:15 बजे आशा देवी अचानक फिसलकर नदी के गहरे पानी में चली गई और तेज बहाव में बहने लगी।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान

महिला को बचाने के लिए जसवंत सिंह भी नदी में उतरे, लेकिन वे भी तेज धारा में फंस गए। देखते ही देखते दोनों पानी में ओझल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कीर्तिनगर थाने की टीम और बाद में श्रीनगर से एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों लोगों की खोजबीन शुरू कर दी।

हालांकि, तेज जलधारा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अब तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। जिला प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत एवं बचाव कार्य में पूरी तरह सक्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  BIG BREAKING: उत्तराखंड के रामनगर में सेक्स और नशे की पार्टी पर SOG/AHTU का धावा, 51 गिरफ्तार, ₹10 के नकली नोटों की गड्डियां बरामद!

मौके पर मौजूद ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों पूजा के बाद स्नान कर रहे थे और अचानक गहरे पानी में चले गए। एसडीआरएफ और पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास में जुटी हुई है।

Ad_RCHMCT