मंत्री रेखा आर्य ने शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए जारी किया आदेश, देखिए चिट्ठी

ख़बर शेयर करें -



देहरादून। राज्य की महिला सश्क्तिकरण और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य का निजी कार्यक्रम में विभाग से आधिकारिक चिट्ठी जारी होने का मामला अभी थमा भी नहीं कि अब एक नया फरमान सामने आया है। इसमें मंत्री रेखा आर्य ने विभाग के अधिकारियों से शिवालयों में जल चढ़ाने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही इसकी फोटो भी व्हाट्सग्रुपों में शेयर करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण


दरअसल हाल ही में मंत्री रेखा आर्य ने ऐलान किया वो बेटी बचाओ का संदेश देने के लिए कांवड़ यात्रा निकालेंगी और लगभग 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगी।
इस ऐलान के अगले ही दिन रेखा आर्य की एक चिट्ठी सामने आई है। इस चिट्ठी में रेखा आर्य ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सचिव और निदेशक को आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

इसमें लिखा गया है कि 26 जुलाई 2022 को महिला और बाल विकास विभाग के समस्त जनपद के सभी अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने नजदीकी शिवालयों में जलाभिषेक कर इस पुनीत संकल्प को आगे बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से सजेगा राष्ट्रीय सरस मेला: एक मंच पर दिखेंगे 250 स्टॉल, सीडीओ ने तैयारियों का लिया जायजा


साथ ही लिखा गया है कि, इस कार्यक्रम से संबंधित फोटो विभागीय ईमेल आईडी और समस्त जनपदीय अधिकारियों क व्हाट्सअप पर प्रेषित कर संकल्प को पूरा करेंगे।

Ad_RCHMCT