आदतन अपराधियों पर नैनीताल पुलिस की पैनी नज़र, 4 जिलाबदर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। वनभूलपुरा पुलिस ने 4 आदतन अपराधियों को जिला बदर किया है। यह कई बार जेल जाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद नैनीताल को अपराध एवं नशे से मुक्ति दिलाने हेतु समस्त प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त के क्रम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में आदतन नशीले पदार्थो की तस्करी करने वाले 04 अपराधियों को जिनके विरूद्ध पूर्व में ही थाना बनभूलपुरा में नशीले पदार्थो की बिक्री एवं तस्करी  करने के सम्बन्ध मे अभियोग दर्ज है, की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही कर चालानी रिपोर्ट माननीय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल महोदय को प्रेषित की गयी थी। जिला बदर का आदेश प्राप्त होने पर चारों अभियुक्तगणों प्रत्येक को  06-06 माह की अवधि हेतु जिला बदर किया गया। अभियुक्त गणों को जिला बदर 06 माह की अवधि के दौरान बिना अनुमति जनपद में प्रवेश ना करने की हिदायत मुनासिब की गयी। 

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

जिला बदर किये गये आदतन अभियुक्तों का विवरण-1- मुजाहिद पुत्र बाहर अली निवासी गफूर बस्ती वार्ड न0 24 थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल 2- हसीन पुत्र महेन्दी हसन निवासी गफूर बस्ती थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल  3- अब्दुल बहाव पुत्र अब्दुल जब्बार निवासी नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास इन्द्रानगर थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल  4- रियासत पुत्र लियाकत निवासी नई बस्ती थाना वनभूलपुरा जिला नैनीताल।   

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

पुलिस टीम-1-नीरज भाकुनी (थानाध्यक्ष वनभूलपुरा) 2-उ0नि0 शंकर नयाल3-अ0उ0नि0 कुशल सिह नगरकोटी4-अ0उ0नि0 पुष्कर आर्या5-हे0 कानि0 09 कमल पन्त6-कानि0 420 सत्यजीत राणा

Ad_RCHMCT