रहस्यमय परिस्थितियों में लापता इंजीनियर का नहीं लगा सुराग, इंजीनियरों ने जताई अपहरण की आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के दून से इंजीनियर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया। इस मामले में उत्तराखंड डिप्लोमा इंजिनियर महासंघ नैनीताल ने इंजीनियर को अगवा करने का अंदेशा जताया है। इंजीनियर की बरामदगी और अगवा करने वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

शनिवार को महासंघ ने हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि एनएच खंड देहरादून के अपर सहायक अभियंता इं. अमित चौहान को 12 मई को ठेकेदार उनके घर पर लेने आया था, लेकिन इसके बाद इंजीनियर वापस नहीं लौटे, उनका मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ चल रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के दौरे पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा: सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

उनके पिता ने उत्तरकाशी कोतवाली में लापता होने की तहरीर दी है, लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं चल पाया, जिससे उनके परिवारजन परेशान हैं। कहा कि ठेकेदार की ओर से इंजीनियर को अगवा करने की यह पहली घटना है, जिससे पूरे उत्तराखंड के इंजीनियरों में आक्रोश है। उन्होंने अगवा इंजिनियर को खोजने की मांग की है। साथ ही इंजिनियर को अग़वा करने के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

Ad_RCHMCT