मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रेक्षक, दिए ये निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 की मतगणना समयबद्व, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण कराने हेतु चुनाव आयोग से नियुक्त प्रेक्षक गगनदीप सिंह बरार, राजू मोगाविरा एवं महेश विश्वास द्वारा सोमवार को एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना की तैयारियों का जायजा लिया और दिशा निर्देश  दिये।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

आयोग से नियुक्त प्रेक्षक द्वारा सभी 6 विधान सभाओें के काउटिंग हॉल का निरीक्षण किया और कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अनुपालन कर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्हांने कहा जो कार्य अभी तक पूर्ण नही हुये है उन्हें तत्काल आज ही पूर्ण कर लिया जाए। 

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

मतगणना 04 जून को प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ हो जायेगी सभी कार्मिक समय से पूर्व उपस्थित होना सुनिश्चित करें। प्रेक्षक द्वारा मतगणना स्थल, मतगणना काउन्टर, बैरिकेटिंग, सीसीटीवी कैमरा संचालन, आब्जर्वर रूम आदि की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। 

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

 निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीआर चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, एआरओ पारितोष वर्मा, रेखा कोहली, राहुल साह,प्रमोद कुमार,तहसीलदार सचिन आदि अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT