प्रतिभा दिवस पर ढेला में हुई विज्ञान संबंधी गतिविधियां,फिल्में देखीं और हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम….

ख़बर शेयर करें -

प्रतिभा दिवस पर राजकीय इंटर कालेज ढेला में विज्ञान संबंधी गतिविधियां होने के साथ साथ बच्चों ने फिल्में देखीं और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।कार्यक्रम की शुरुआत श्रीदेव सुमन के चित्र बनाए को उनकी 108 जयंती पर माल्यार्पण कर हुए।विज्ञान शिक्षक मनोज जोशी,सी पी खाती के दिशानिर्देशन में बच्चों ने विज्ञान के मॉड्यूल बनाते हुए जटिल समीकरणों,सूत्रों को सरल तरीके से समझा।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध गतिविधियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: काशीपुर में गड्ढा कॉलोनी स्थित जुए के अड्डे का भंडाफोड़, 12 लोग दबोचे

अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल के दिशनिर्देशन में बच्चों ने श्रीदेव सुमन पर डॉक्यूमेंट्री देखने के साथ साथ ऑस्कर पुरुस्कार से नवाजी गई फ्रेंच फिल्म रेड बलून देखी।उषा पवार,पद्मा, जया बाफिला के दिशा निर्देशन में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

कला शिक्षक प्रदीप शर्मा के दिशा निर्देशन में बच्चों ने श्रीदेव सुमन का चित्र बनाने के साथ साथ अनेकानेक अन्य चित्र भी बनाए।सविता रावत के दिशा निर्देशन में बच्चों की खेल कूद प्रतियोगिताएं करवाई गई।विद्यालय में चल रहे पुस्तक मेले के दूसरे दिन आज गर्मियों की छुट्टियों के लिए बच्चों को मनोरंजक पुस्तकें दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार


इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम यादव,हरीश कुमार,नवेंदु मठपाल,दिनेश निखूरपा,नफीस अहमद,संत सिंह,शैलेंद्र भट्ट,नरेश कुमार,बालकृष्ण चंद,संजीव कुमार, सुभाष गोला मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT