बड़बोले यूट्यूबर सौरभ जोशी ने माफी मांगी, देखें वीडियो…

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कॉर्बेट हलचल

अपने विवादित बयानों के कारण चौतरफा घिरे यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने नवीनतम व्लॉग में लोगों से माफी मांगी है। उनका कहना है कि उनकी बात को गलत तरीके से लिया गया। उनका लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का कतई आशय नहीं था।

बीते दिनों यूट्यूबर सौरभ जोशी ने अपने एक व्लॉग में कहा कि ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है…’। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हल्द्वानी में यूट्यूबर का पुतला फूंका गया। कई संगठनों ने भी इस पर तीखी टिप्पणी की थी। सोशल मीडिया पर सौरभ को लोगों ने खूब ट्रोल किया और उन पर कई तरह के मीम्स बने।  

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक सजेगा राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला: 250 स्टालों पर दिखेगी देशभर के उत्पादों की झलक

बृहस्पतिवार को सौरभ ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड कर कहा कि बीते दिनों एक वीडियो में उनके मुंह से ‘हल्द्वानी और उत्तराखंड की पहचान मेरे वीडियो से बढ़ी है…’ निकल गया था। हालांकि उनका आशय कतई वह नहीं था, जिस तरह से उसे लिया गया। दरअसल वह कहना चाहते थे कि उनके व्लॉग के वजह से लोग उत्तराखंड को देख रहे हैं। वह उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अगर किसी को बुरा लगा तो मेरी तरफ से सॉरी..।

Ad_RCHMCT