उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के पांच सदस्य अपनी जान गंवा बैठे। हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

हादसा  देवप्रयाग श्रीनगर मार्ग पर मूल्य गांव के पास हुआ, जब एक वाहन अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। हादसे के समय वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच के शव मिल चुके हैं, जबकि एक महिला को गंभीर स्थिति में रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में संत समागम: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम धामी ने 'एक राष्ट्र-एक चुनाव' पर संतों से मांगा समर्थन; विकास और संसाधनों की बचत पर दिया बल

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ श्रीनगर, देवप्रयाग पुलिस और ढालवाला से एक टीम घटनास्थल पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि यह वाहन एक ही परिवार के छह लोगों द्वारा चलाया जा रहा था।

 वे पौड़ी के निवासी थे और फरीदाबाद से शादी समारोह में शामिल होने गौचर जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि अन्य पांच लोगों के शव नदी से निकाले गए हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें हादसे की वजह की जांच कर रही हैं।

Ad_RCHMCT